फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकार्ता एशियाड से लौटे विनीत का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। जकार्ता एशियाड में खेली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य विनीत कुमार का पैतृक गांव बुड़ीना कलां लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां के किसान हरेंद्र के पुत्र विनीत ने 18 वे एशियाई खेलों में वॉलीबाल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि भारतीय टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3-1 के अंतर से हार गई थी। भारत का पदक जीतने का सपना टूट गया था। पहली बार भारतीय टीम में खेले विनीत के प्रदर्शन पर ग्रामीणों को गर्व है। उन्हें उम्मीद है कि वह आगामी सैफ खेलों और एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में देश को पदक दिलाएगा। इंडोनेशिया से गांव लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। भाकियू के मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि विनीत की प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी। ग्रामीणों ने मिठाई बांटी। चौधरी वीरेंद्र, प्रधान मनोज, सचिन प्रधान, अमरपाल, राजपाल, रामकुमार, रवि राठी, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें