फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थो के बढते मूल्य के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने देश में बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
सपा के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता की कमर टूट चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ गई है। किराया भाड़ा बढ़ गया है, इससे आम उपभोक्ता को सभी चीजें महंगी मिलेगी। सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। रसोई गैस में इतनी वृद्धि कर दी गई है कि गरीब आदमी सिलेंडर खरीदने की स्थिति में नहीं है। एशिया के किसी भी अन्य देश में पेट्रोलियम पदार्थ इतने महंगे नहीं है। प्रदर्शनकारियों में राशिद सिद्दीकी, राकेश शर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, जिया चौधरी, हाजी इकबाल अहमद, संदीप पाल, अंसार आढ़ती, राजीव बालियान, कुशलपाल त्यागी, अनुराग त्यागी, साजिद हसन, सुलेमान परदेशी, इरशाद, सतीश गुर्जर, दिलशाद कुरैशी, आशीष गुप्ता, टीटूपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें