फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को लेकर खुड्डा बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ, जेई व कर्मचारियों को धूप में बैठाया
विज्ञापन

छपार। पावर कारपोरेशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू (अंबावत) से जुड़े किसानों ने खुड्डा बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान एसडीओ व जेई सहित सभी कर्मचारियों को घंटों धूप में बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों किसान खुड्डा बिजलीघर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। गुस्साए किसानों ने वहां मौजूद जेई शिवकुमार, लाइनमैन रमेश व टेक्नीशियन सुशील को भी धरने पर ही बैठा लिया। आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी पहले उनके यहां मीटर रखकर चले गए और बाद में सात लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा बिजली कनेक्शन फ्री होने के बाद भी उनसे 3400 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। सूचना पर एसडीओ नितिन कुमार बिजलीघर पहुंचे तो उन्हें भी वहीं बंधक बनाकर धूप में बैठा लिया गया। बाद में एसडीओ ने अधीक्षण अभियंता से जिलाध्यक्ष की मोबाइल से बात कराई, जिनके द्वारा एक सप्ताह में मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद करीब पांच घंटे बाद धरना खत्म किया गया। ब्लॉक पुरकाजी अध्यक्ष अजय त्यागी, आशीष शर्मा, अय्यूब त्यागी, अनिल त्यागी, अमन, इकराम, जाहिद, अखिलेश चौधरी, रामसिंह गौतम, शेरदीन, पवन वाल्मीकि व सतीश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें