बुढ़ाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को सामाजिक, राजनीतिक तथा देहात के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री की शौक सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी, सफाई कर्मी तथा कस्बे के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी तथा अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने उनकी फोटो पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गठवाला खाप के डूूंगर गांव में विधायक उमेश मलिक के आवास पर शोक सभा का आयोजन हुआ। मौके पर आसपास के देहातों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री के फोटो पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक सहित सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीति का भीष्म पितामह बताया।