फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान जिला कारागार में 172 बंदी त्वचा रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में 172 बंदी त्वचा रोगी मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर त्वचा रोगी बंदियों का उपचार किया। परीक्षण के दौरान जेल में 172 बंदी त्वचा रोगी के पाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें उपचार दिया तथा त्वचा रोग से बचाव की जानकारी दी। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में शिविर लगाया गया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ संजय भटनागर और चर्म रोग विभाग के काउंसलर प्रदीप कुमार शर्मा ने रोगी बंदियों की जांच की। इस दौरान 172 बंदी त्वचा रोग से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने त्वचा रोगी बंदियों का उपचार किया। साथ ही उन्हें रोग से बचाव की जानकारी दी। रोगी बंदियों को दवाइयां भी वितरित की गई। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने डॉ संजय भटनागर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना, जेल चिकित्सक डॉ चंद्रगुप्त, जेलर कमलेश सिंह, डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह, जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें