फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखें-चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर वातावरण को शुद्ध रखें-चेयरमैन
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान अध्यापक तथा छात्रों को एक एक पौधा लगाने की शपथ भी दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। छात्र शिक्षा के साथ एक पेड़ लगाकर उसे सींचने का काम करें।
विज्ञापन

शनिवार को डीएवी इंटर कालेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि हमारे आसपास के वातावरण की शुद्धि के लिए पौधरोपण अत्यधिक आवश्यक है। हरे भरे वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। डीएवी कालेज के प्रधानाचार्य समुंद्र सैन ने सभी अध्यापकों तथा छात्रों को एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी, संजय कुमार पंत, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संदीप कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें