फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक गंगनहर में कूदा, सकुशल बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक गंगनहर में कूदा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के फलावदा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फरमान पुत्र फिरोज अहमद शुक्रवार की सुबह गंगनहर पुल पर पहुंचा। पुल पर खड़े होकर मोहम्मद फरमान ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस को युवक के गंगनहर में कूदने की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक गंगनहर में हाथ पांव चलाता हुआ बहता जा रहा है। पुलिस ने आनन फानन में गोताखोरों को बुलवाया। युवक बहता हुआ सठेड़ी गंगनहर पुल के पास पहुंच गया। पुल के पास पुलिस व गोताखोरों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक से पूछताछ करने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजन युवक को अपने साथ घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें