मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम के अंतिम ट्रायल के लिए जनपद शामली और मुजफ्फरनगर से कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में मुजफ्फरनगर से बल्लेबाजों में शुभम अग्रवाल, आर्यन मलिक और तालिब अली, यजपाल राठी, गेंदबाजों में नागेंद्र चौधरी, हर्षवर्धन, अंकुर कुमार, सोनू कुमार, वासुदेव, विनीत कपासिया और अमित सैनी शामिल है। शामली से गेंदबाजों में मानवेंद्र चौधरी, अमर सिंह, सुभान राणा, फारूख, हिमांशु चौधरी और प्रवीण चौधरी शामिल है। ये सभी 29 जून को कानपुर में ट्रायल देंगे। स्टेडियम में हुए ट्रायल में चयन समिति सदस्य विकास राठी, रोहन त्यागी के साथ गौरव सिद्धार्थ, मनीष त्यागी, अरशद अली, क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा और हरीश उपस्थित रहे। ट्रायल में दोनों जनपदों से 47 खिलाड़ियों ने भाग लिया।