फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शो में अभिभावकों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पीसीआई की ओर से हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें बीएमसी हरिओम शर्मा ने बच्चों के माता-पिता से टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की और नौ जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण करवाने पर बल दिया। प्रधान के पति सुलेमान परदेशी ने कहा कि यदि हम गंदगी करेंगे तो हमारे बच्चे उस गंदगी में खेलकर बीमार पड़ेंगे। इसलिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं, राशन डीलर, स्वास्थ्य विभाग, कोर पीसीआई की टीम मिलकर उन्हें समझाने का कार्य करेंगे। मौलाना अमीर अहमद एवं डॉक्टर बिल्लू ने टीबी की बीमारी के बारे में बताया। इसके बाद 34 अभिभावकों को बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। तीन बच्चों का लक्की ड्रा निकाला गया। प्रथम स्थान जिया, द्वितीय आहिल, तृतीय समद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुमन, सोनिया भाटिया, पूजा, सुरेखा मौजूद। संचालन हरिओम शर्मा ने किया और अध्यक्षता अब्दुल मन्नान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें