फैसले का दबाव डालने पर मौत
मंसूरपुर। गांव नावला निवासी आस मोहम्मद पुत्र नफीस ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन सर्मिन की 11 अप्रैल 2018 को ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। परिवार की ओर से पति समेत सात लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मेरी मृतक बहन के ससुराल वाले लगातार फैसले का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि मंगलवार को भी कई लोग फैसला का दबाव बनाने के लिए नावला आए तथा गालीगलौज करने लगे। उनकी गालीगलौज सुनकर मेरे पिता की हार्टअटैक होने से मौत हो गई। सूचना पर एसआई ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गांव नावला पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं।
अजय गुप्ता नगराध्यक्ष मनोनीत
खतौली। संयुक्त व्यापार मंडल के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल की संस्तुति पर अजय गुप्ता को नगर अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया है।