फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद का चिकित्सा शिविर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की जांच कर दवा दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आयुर्वेद आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी कालोनी के वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में चिकित्सा शिविर लगाया गया। यहां मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

शिविर में योगाचार्य अनुज त्यागी, योग प्रशिक्षक वरुण ने प्रात:काल आठ बजे से सामूहिक योगाभ्यास कराया एवं इसके पश्चात रोग के अनुसार योग का परामर्श दिया। इस शिविर में समानांतर रूप से प्रदेश सरकार के आयुष मंत्रालय की योजना आयुर्वेद आपके द्वार के अंतर्गत नि:शुल्क आयुर्वेद जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, शुक्रताल के प्रभारी वैद्य पंकज अग्रवाल ने पुराने और जटिल रोगों और अनेक असाध्य व्याधियों का निदान करते हुए चिकित्सा परामर्श दिया। सरकार द्वारा उपलब्ध नि:शुल्क औषधियां उनके सहायक ओमचंद एवं रानी द्वारा वितरित की गई। मंदिर समिति के महामंत्री दिनेश पुंडीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें