समाधान दिवस में कम फरियादी पहुंचे
खतौली/जानसठ। समाधान दिवस में एसडीएम अतुल कुमार व इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान मात्र एक या दो ही शिकायकर्ता समाधान दिवस में पहुंचे। जिनका अधिकारियों ने समाधान करा दिया। समाधान दिवस में कम फरियादी आने सेे अधिकारी व लेखपाल हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। उधर, जानसठ में थाना समाधान दिवस में सीओ एसकेएस प्रताप ने जनता की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में चार शिकायत आई, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। गांव तालड़ा निवासी ब्रहम व गांव राजपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मांगेराम द्वारा नाली व चकरोड पड़ोसी द्वारा बंद करने की शिकायत की गई। सीओ ने इन शिकायतों का समाधान करने के लिए राजस्व टीम व पुलिस को निर्देश दिए। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा, एसएसआई मनोज कुमार यादव, इंद्रेश गुप्ता, रामनारायण, राजेश मोगा, शाहिद, शमशाद, अरविंद शमार्, पदम सिंह, शुभम गिरी, व मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
रोहाना मिल का पेराई सत्र बंद हुआ
रोहाना। इंडियन पोटास शुगर्स की रोहाना मिल ने अपने लक्ष्य से अधिक रिकार्ड पेराई कर सत्र बंद कर दिया है। मिल ने इस पेराई सत्र में 28 लाख 89 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। जब की 27 लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित था। 3 लाख 13 हजार चीनी के बोरों का उत्पादन किया। पिछले पेराई सत्र में 24 लाख 54 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 2 लाख 47 हजार बोरों का उत्पादन किया गया था। गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक ने बताया की मिल का शनिवार को सुबह चार बजे पेराई सत्र बंद हो गया। किसानों को पांच मार्च का गन्ना भुगतान समिति को भेज दिया गया है।