बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का परिचय दिया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब ने नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी आयोजित की। बच्चों ने मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीओ अर्चना वर्मा, डायट प्राचार्य भीम सिंह, डीआईओएस मुनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में 70 विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बरला इंटर कालेज के अमित व प्रतीक ने लेजर सिक्योरिटी मॉडल, इस्लामिया इंटर कालेज के मिनी ने इंवर्टर मॉडल, मीरापुर के सनातन धर्म इंटर कालेज के छात्रों ने ट्रैक्टर व रूटावेटर मॉडल, चरथावल के जयहिंद इंटर कालेज के छात्रों ने हैंगिग ट्रेन मॉडल, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों ने हाउस वेस्ट मॉडल बनाए। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की। अभिषेक गर्ग, तेज प्रताप, भूपेंद्र सिंह, राजकमल वर्मा, ललित कुमार, अखिल सिंह, आकाश भारद्वाज, ललितेश, कृति, आदि ने वैज्ञानिक व्याख्यान दिया। प्रतिभाग करने वाले सभी नवप्रवर्तकों को विज्ञान क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या कुसुम त्यागी, प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, दिनेश कुमार, जावेद आलम, छवि खरे, डॉ रेणु सिंह, राजीव राठी, आदि का विशेष सहयोग रहा।
सागर का प्लेन जमकर उड़ा
मुजफ्फरनगर। प्रदर्शनी में बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के छात्र सागर ने इंडियन प्लेन आटोमैटिक मॉडल का प्रदर्शन किया। वह जब उड़ा को हर कोई हैरत में पड़ गया। खेड़ी दूधाधारी निवासी सागर ने बताया कि वह अपने भाई सावन ओर शिक्षकों अनीस अहमद, राजीव राठी के निर्देशन में हवाई जहाज का निर्माण किया है। यह बैट्री से उडता है तथा एक बार उडने पर लगातार दो घंटे तक उड सकता है। यह पूरी तरह से ड्रोन कैमरे के सिस्टम पर आधारित है। अतिथियों ने उसके प्लेन की जमकर तारीफ कर उसका उत्साहवर्धन किया।