भाजपा सरकार में हर किसी का शोषण-पटेल
जानसठ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कस्बे में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में व्यापारी व दलितों के शोषण वाली सरकार को कार्यकर्ता आगामी चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कमर कस लें। मंगलवार दोपहर बिजनौर से शामली जाते समय कस्बे के बिजलीघर के सामने मजदूर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद खान के आवास पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष हारुन खान के नेतृत्व में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रदेश में व्यापारी, कमजोर वर्ग के लोगों पर इस सरकार में खुलकर अत्याचार हो रहे हैं। स्वागत करने वालों में हारुण खान सभासद, अब्दुल्ला कुरैशी, बाबर अंसारी, साकिब, सरफराज, आशु मलिक, महताब मंसूरी, मुरसलीन, जावेद फरीदी, अलतमश आदि मौजूद रहे।