पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को नमन किया
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 109 वीं जयंती सपाइयों ने मनाई। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप की अध्यक्षता और जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 109वीं जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी में गौरव स्वरूप ने कहा कि चंद्रशेखर किसानों और गरीबों के नेता थे। जिया चौधरी ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने पूरे देश में समाजवादी विचारधारा को लागू कराने के लिए संघर्ष किया। महानगराध्यक्ष वसी अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने समाजवाद का झंडा ऊंचा करने के साथ गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम किया। देश के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। सपाइयों ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में राहुल वर्मा, निधीश गर्ग, नरेश विश्वकर्मा, गौरव जैन, सूर्यप्रताप राणा, सुमित पंवार, नासिर राणा, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, नादिर आलम, शाहजेब सिद्दीकी, नरेंद्र प्रमुख, ब्रिजेश, जीशान शिबली, पवन पाल, राशिद अब्बासी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।