फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम सेना ने की आरक्षण समाप्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण महासभा ने देश में मौजूद आरक्षण व्यवस्था को पूर्णत: समाप्त करने की मांग की। मंगलवार को महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर आरक्षण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। परशुराम सेना ने कहा कि समाज के शोषित एवं दबे कुचले वर्गों के उत्थान के लिए संविधान में केवल दस वर्षों के लिए उनको जातिगत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसे देश में राजनीतिक कारणों से लगातार बिना समीक्षा किए बढ़ाया जा रहा है। गरीबी जाति देखकर नहीं आती, इस आरक्षण का आधार जातिगत होने के कारण सामान्य वर्ग के निर्धन युवा बेरोजगार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें