फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने पालिका प्रांगण में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने पालिका प्रांगण में दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फगर। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ ने 12 दिन पूर्व पालिका को नोटिस दिया था कि ठेका कर्मियों को न हटाया जाय। पालिका में 118 सफाईकर्मी ठेके पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 118 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा गया था। आरोप है कि पालिका प्रशासन ने पांच माह से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया और कार्य से भी हटा दिया है। इसके साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उंटवाल वाल्मीकि और महामंत्री राजू वैद वाल्मीकि के द्वारा अधिशासी अधिकारी विकास सैन को करीब 12 दिन पहले नोटिस दिया गया था, जिसमें 118 सफाई कर्मचारियों का बकाया पांच माह का वेतन देने और उनको काम पर वापस रखने की मांग की गयी थी। इसके साथ ही पांच नये वार्डों में नये सफाई कर्मचारियों को रखे जाने की मांग भी संघ ने अपने नोटिस में की थी, लेकिन इस नोटिस को पालिका प्रशासन ने अनदेखा कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर संघ ने पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें