बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय में बार संघ के मीटिंग हॉल में बृहस्पतिवार को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर महिलाएं तुरंत पुलिस को सूचित करे। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 100, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं शक्ति परी के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नि:संकोच अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। आज के युग में नारी अबला नही है। महिलाओं को अपने कर्त्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. अरुणा त्यागी, कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी, सीओ हरिराम यादव, तहसीलदार रतन वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।