फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड स्कूल की पांच छात्राओं साक्षी, प्राची, अक्षिता, वंशिका, शानू ने योगासन का शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अवंतिका ने प्राइमरी स्तर पर तथा शोभित कुमार ने जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखार कर जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। ईश्वर जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने का मौका जरूर देता है, हमें उस सुअवसर को हाथों से नहीं जाने देना चाहिए। मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं विधाता है। कर्म करने से ही भाग्य बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें