निशुल्क जांच शिविर आज
खतौली। त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति की ओर से रविवार को केके जैन पब्लिक स्कूल में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में नेत्र, हड्डी, डेंटल सर्जन, हार्ट कार्डियोलोजिस्ट, फिजीशियन चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा शिविर में कैल्शियम, ईसीजी, फेफड़े तथा खून की जांच भी निशुल्क की जाएगी।
बैंक में चेकिंग अभियान चलाया
खतौली। पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए शनिवार को बैंकों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने युवकों को बैंक के आसपास बिना किसी वजह से घूमे की चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया।