फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, उप प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, जूनियर विंग इंचार्ज रेणु गोयल, गीता मित्तल और छह सदनों के प्रमुख ने सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कक्षा 11 के छात्रों ने स्वागत गीत गाकर सीनियर का सम्मान बढ़ाया। शिक्षक नीरज बंसल ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा को सरल रुप में लेने और सही प्रकार से हल करने के तरीकों से अवगत कराया। कक्षा 11 की छात्रा प्रिया किशोर ने कक्षा 12 के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। कक्षा 12 की छात्रा निष्ठा मदान और रिद्धि जैन ने अपने अनुभवों को विद्यालय के वर्तमान छात्रों के साथ साझा किया। आशादीप स्कूल के मूक और बधिर बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाएं। प्रधानाचार्या ने कहा कि विदाई समारोह ऐसा पल होता है जब मन खुशी के साथ थोड़ी उदासी भी महसूस करता है। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन नूपुर गोयल, सहाना जैन, चारु वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें