फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गऊ अंतयेष्टि धाम की मांग को लेकर भारतीय जन मंच के बैनर तले मंगलवार को कस्बे में हाईवे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संगठन के प्रदेश संयोजक राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि गौ माता की मृत्यु उपरांत उन्हें पशुओं के ठेकेदार उठाकर ले जाते हैं और उनकी हड्डियों को अलग कर दोनों को बेच देते हैं। जिसके लिए हमारा मंच एक गऊ अंतयेष्टि धाम की मांग करता है। लोगों से आग्रह करता है कि जिस परिवार में गऊ की मृत्यु होती है वह परिवार गोवंश को उठाकर अंतयेष्टि धाम तक पहुंचाए। कैंप में करीब 400 लोगों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। महेशपाल सिंह, यथार्थ शर्मा, सौरभ गोस्वामी, राजकुमार, पं भानू शर्मा, मास्टर मांगे राम, हरिराम सक्सेना, डॉ. ओपी गौतम, अर्जुन गुप्ता, सागर कोरी आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने विद्यालय में दिया फर्नीचर
पुरकाजी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कक्षा एक के छात्रों के लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 50 लकड़ी की बेंचों का फर्नीचर भेंट किया गया। चेयरमैन जहीर फारूकी और प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। सभासद मौहम्मद सुलेमान, इरशाद फरीदी, अतीक खान, मोहसीन अहमद, लईक खान, समर काजमी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान कस्बा निवासी बाल कृष्ण वर्मा ने चेयरमैन को एक प्रार्थना पत्र देकर हाईवे पर खडे़ करके सामान उतारने वाले वाहनों से दुर्घटना की आशंका जताते हुए वाहनों से सामान उतारने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जिस पर चेयरमैन ने व्यापारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

50 दुपहिया वाहनों के चालान किए
पुरकाजी। पुलिस ने मंगलवार को कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर कई दुपहिया वाहनों के चालान काटे। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एडीजी यातायात के निर्देशानुसार मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर धमात गंग नहर पुल, शेरपुर व कंहेडा पुलिस चौकी क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर 50 दुपहिया वाहनों के चालान कर उनके कागजात कब्जे में लेकर दर्जनों अन्य वाहनों से करीब 10 हजार रुपयों का समन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें