खतौली। परिजनों से बिछड़ कर दो बच्चे घूमते हुए रेलवे के ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गए। दोनों बच्चे काफी देर तक वहां पर रोते रहे। दोपहर करीब 12 बजे एक युवक इन बच्चों को थाने में पुलिस को सौंप गया। महिला पुलिसकर्मियों को दोनों बच्चों की देखरेख में लगाया गया। थाने में ये दोनों बच्चे करीब चार घंटे तक रोते बिलखते रहे। उधर, परिजन भी दोनों बच्चों को तलाश करने में लगे हुए थे। परिजनों का पता लगाने के लिए बच्चों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो के वायरल होने पर शाम चार बजे परिजनों को पता चला। परिजन थाने में पहुंचे, पुलिस ने बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।