रंजन मित्तल समेत दो पर गैंगस्टर की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। डीएम ने कांग्रेस नेता रंजन मित्तल समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई का अनुमोदन किया है।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि नई मंडी के भोपा रोड निवासी रंजन मित्तल पुत्र मनमोहन मित्तल एक बदमाश है, जिसका एक नाजायज गैंग है। गैंग के सदस्य राजीव अग्रवाल हैं। गैंग लीडर इनके साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी क्रियाकलाप कर रहा है। डीएम ने बताया कि दोनों को गैंगस्टर के तहत निरुद्ध किया जाना है। इसलिए इनके खिलाफ गैंग चार्ट कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है।
जर्रार पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। एक जर्रार पर उसके चचेरे भाई ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शहर कोतवाली पर मोती महल निवासी हासिम सैफी पुत्र खलील ने वह जर्रार का काम करता है। आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई रामपुर चुंगी निवासी फैसल फरार अपराधी है। फैसल उसके क्लीनिक पर आया और गाली गलौज करते हुए उसको मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुन कर लोगों के आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।