चरथावल समेत तीन सहकारी समितियों में 86 संचालक पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। क्षेत्र की दूधली और चरथावल समिति में चार सर्किलों पर एक-एक प्रत्याशियों के नामांकन किए जाने से निर्विरोध चुना जाना तय है।
शनिवार को चरथावल समिति पर चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देशन में नौ सर्किलों पर 26 नामांकन दाखिल हुए। समिति सचिव जयवीर सिंह ने बताया कि कछौली सर्किल पर सुरेंद्र सिंह और बधाई खुर्द सर्किल पर सविता का एक एक ही नामांकन हुआ। कसियारा से दो, कुटेसरा पर तीन, घिस्सुखेड़ा पर पांच, चरथावल प्रथम पर तीन, चरथावल द्वितीय पर दो, चौकड़ा पर तीन और दहचंद पर तीन नामांकन दाखिल किए गए। चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल एवं इस्लामुद्दीन ने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने उम्मीदवारों के परचे दाखिल कराए। उधर, बिरालसी समिति पर 31 संचालक पद के परचे दाख्रिल किए गए। सचिव राजकुमार ने बताया कि अकबरगढ़ और न्यामू से चार-चार, कुल्हेड़ी, पीपलशाह, बिरालसी प्रथम, भमेला, रोनी हरजीपुर और ज्ञानमाजरा से तीन-तीन, बिरालसी द्वितीय पर पांच, प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। यहां 2441 मतदाता वोटिंग करेंगे। दूधली साधन सहकारी समिति पर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कुल 29 संचालक पदों के लिए नामांकन हुआ है, जिसमें छिमाऊ से राजवीर और बुड्ढ़ाखेडा से श्याम सिंह का एक ही परचा आया। अलीपुरा और कान्हाहेड़ी सर्किल से तीन-तीन, बलवाखेड़ी और बाढ़ से चार-चार, टांडा से दो, दूधली प्रथम से पांच, दूधली द्वितीय से छह उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। भाजपा नेता रामभूल सिंह, सोनू पुंडीर, मदन सिंह, रवींद्र प्रधान के पति समेत दर्जनों समर्थकों ने प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल कराया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
छात्राओं को दिए स्वास्थ्य संबंधी टिप्स
चरथावल। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जीवन कौशल प्रशिक्षण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम आरबीएसके ने छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने उन्हें पोषक तत्चों के प्रयोग की सलाह दी। डा. हिमांशु, डॉ. रश्मि एवं डॉ. अहतम्मा ने बच्चों को स्वच्छता एवं ऑखों को निरोगी रखने के टिप्स दिए। वार्डन आशा गुप्ता, प्रीति तोमर और ब्रजेश कुमार का सहयोग रहा।