संग्रह अमीनों का तीन दिवसीय धरना समाप्त
जानसठ । उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर तहसील में चल रहा तीन दिवसीय धरना समाप्त कर हो गया।
उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से संग्रह अमीनों के लिए पे ग्रेड बढ़ाने, वाहन भत्ते में मोटरसाइकिल भत्ता देने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पदनाम बदल कर संग्रह अधिकारी रखने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। कई बार प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर चुके है , लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। तहसील प्रांगण में मंगलवार से संग्रह अमीन हड़ताल कर धरने पर बैठ गए थे। गुरुवार को कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। संग्रह अमीनों की मांगों पर कोई ध्यान ना देने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जानसठ संघ के अध्यक्ष विनोद त्यागी व सचिन सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी नई रणनीति बनाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। धरने पर बैठे संग्रह महीनों में अरविंद शर्मा, मुकेश गुप्ता, रामपाल सिंह, रामकेश, अजय गर्ग, अतुल, सतीश, पवन, हसन इमाम, सुनील कुमार, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।