फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय त्यागी अध्यक्ष, सुगंध महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सिविल बार के प्रतिष्ठापूर्ण चुनावी मुकाबले में विजय कुमार त्यागी अध्यक्ष और सुगंध जैन महासचिव चुने गए। अध्यक्ष पद पर विजय त्यागी ने पूर्व अध्यक्ष नरेश गुप्ता को पराजित किया।
सिविल बार में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। सुबह से ही सिविल बार में काफी भीड़ थी। अध्यक्ष पद पर विजय कुमार त्यागी को 159 मत मिले। उनके मुकाबले नरेश गुप्ता को 110 मत मिले। जिसके बाद उनको विजयी घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर निपुण गौतम 164 मत लेकर चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी विजय स्वरूप को 92 मत मिले। महासचिव पद पर सुगंध जैन को 148 मत मिले और विजयी घोषित हुए। मुकाबले में बिजेंद्र मलिक को 120 मत मिले। सहसचिव प्रशासन के पद पर 178 मत पाकर अभिनव अग्रवाल विजयी घोषित हुए, उनके प्रतिद्वंद्वी संजय शर्मा को 89 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसचिव पुस्तकालय के पद पर आंचल अग्रवाल 173 मत पाकर चुनी गई। संगीता वर्मा को उनके मुकाबले 90 मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग 176 मत पाकर चुने गए, उनके मुकाबले राजसिंह रावत को 90 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र प्रताप ने बताया कि छह वरिष्ठ सदस्य के लिए 170 मत पाकर जयकुमार पंवार, 150 मत पाकर महेंद्र कुमार जैन, 154 मत पाने वाले नरेंद्र सिंह, 148 मत लेकर नरेश कुमार त्यागी, 158 मत पाने वाले परीक्षित कुमार मित्तल और 157 मत पाने वाले सतीश कुमार उपाध्याय का चयन हुआ। छह कनिष्ठ सदस्यों के लिए अचिन सिंघल 156, अनिल शर्मा 158, अनुज अग्रवाल 157, मानसी शर्मा 161, रश्मि शर्मा 157, शिवानी सचदेवा 162 मत पाकर विजयी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें