फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा और साला घायल हो गए।
विज्ञापन

मेरठ के दौराला निवासी सतीश पुत्र दीपचंद और उसका साला देवबंद निवासी नीरज पुत्र प्रदीप रविवार शाम बाइक द्वारा देवबंद से दौराला लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में जीजा और साला घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर दिए जाने पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें