फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, 3 गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसों में एक ग्रामीण की उपचार के दौरान चिकित्सालय में मौत हो गई। गंभीर अवस्था में तीन घायलों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कता निवासी पिंटू (30) पुत्र राजेंद्र कुमार सोमवार देर रात बाइक द्वारा कस्बे से बड़कता जा रहा था। बुढ़ाना-बड़कता मार्ग पर जुगाड़ की चपेट में आने से पिंटू घायल हो गया। गंभीर अवस्था में पिंटू को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण पिंटू को मेरठ रेफर किया गया। मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान पिंटू की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी घटना में शामली निवासी संजय व अनिल बोलेरो से मेरठ से शामली जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात के समय गांव खेड़ामस्तान के पास पापुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली से ट्रैक्टर का पहिया तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया। पापुलर के लट्ठों से भरी ट्राली पीछे आ रही बोलेरो के ऊपर गिर गई। इस घटना में बोलेरो सवार संजय व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। तीसरी घटना में गांव जौला निवासी हसमत मंगलवार को शाम करीब तीन बजे जौला से बाइक द्वारा गन्ना क्रय केंद्र फुगाना जा रहा था। हसमत गन्ना क्रय केंद्र पर मजदूरी का कार्य करता है। मेरठ-करनाल हाईवे पर बस की चपेट में आने से हसमत बाइक सहित सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची फुगाना पुलिस ने हसमत को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हसमत को भी जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें