फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षावान बनाएं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षावान बनाएं अभिभावक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उर्दू पखवाड़ा मनाया गया। जनपद स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षावान बनाने की अपील की। तीन विद्यालयों का प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय उर्दू सुलेख प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कार्यक्रम के तहत उर्दू टीचर्स एसोसिएशन ने अभियान चलाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा दिलाए बिना तरक्की और विकास संभव नहीं है। इसके लिए अभिभावक जागरूक होने के साथ गंभीर बनें, तभी बच्चों को शिक्षित किया जा सकता है। इसके बाद प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया, जिसमें जनपद स्तर के 100 विद्यालयों से दो हजार बच्चों ने भाग लिया था। प्राथमिक स्तर पर शाहवेज प्रथम, कहकशा द्वितीय और हुजैफा अहसान तृतीय रहे। जूनियर लेवल पर मेहराना प्रथम, चरथावल का मोहम्मद तालिब द्वितीय और बघरा की नरगिस तृतीय स्थान पर रही। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने तीन विद्यालय चुने गए। प्राथमिक विद्यालय दधेडू कला, प्राथमिक विद्यालय लोहड्डा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भलवा खतौली रहे। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश संयोजक मोहम्मद साबिर, प्रदेश उपाध्यक्ष रईसुद्दीन राना, औसाफ अंसारी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुऐब, शहजाद अली, सैयद आसिफ, रियाज अली, साकिब निसार, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें