फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटवाल, नागराज और कीर्तने ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चटवाल, नागराज और कीर्तने ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का समापन
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल रहे मुख्य अतिथि
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।
सर्विस क्लब में चल रहे डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 55 वर्ग के सिंगल्स में एजेएस चटवाल विनर रहे। 45 वर्ग में विनर नागराज रहे। 35 वर्ग में विनर नितिन कीर्तने रहे। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह से पहले हुए फाइनल मैच में 55 वर्ग के सिंगल्स में डॉ एजेएस चटवाल विनर रहे। 45 वर्ग में नागराज विजयी हुए। रनर अप गुरुदर्शन रमन्ना रहे। 35 वर्ग में विनर नितिन कीर्तने रहे। आदित्य खन्ना रनर अप रहे। डबल्स में 55 वर्ग में एजेएस चटवाल, रविंद्र चौधरी विनर रहे। शरद टांक एवं एम सुरेश रनर अप रहे। 45 वर्ग में बालकिशन भाटिया और कर्ण कुलवंत ने जीत का परचम लहराया। इन्होंने मुख्य मुकाबले में विनोद सेठ और गुरु दर्शन रमन्ना को हराया। 35 वर्ग में आशीष खन्ना और नीतिन कीर्तने की जोड़ी ने जीत हासिल कर झंडे गाड़े। मुकाबले में कमलेश और अविनाश तोमर की जोड़ी को हराया। मुख्य अतिथि सुनील बंसल ने कहा कि खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। आयोजकों ने देशभर के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर एकत्र कर अच्छा संदेश दिया है। संचालन अविनाश रस्तोगी और विजय वर्मा ने किया। समारोह में अमित प्रकाश, समर्थ प्रकाश, डीएस मलिक, रविंद्र चौधरी, अशोक सरीन, जेएस तोमर, केपी सिंह, अनिल अरोरा, सुशील कुमार, केपी सिंह, अनिल अरोरा, सुशील कुमार, रैफरी सुराजीत बंदोपध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें