फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट की दूरी में लग रहा आधा घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मिनट की दूरी में लग रहा आधा घंटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जल निगम की शहरी अमृत मिशन योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य से यातायात बेपटरी हो गया है। दो मिनट की दूरी को तय करने में आधा घंटे का समय लग रहा है। चारों ओर जाम के झाम से हालात बेकाबू हैं।
अमृत शहरी मिशन के तहत जल निगम ने शहर में वर्षों पुरानी सड़क के नीचे बिछी सीवर लाइन को खोजने के लिए जगह-जगह गड्ढे किए हैं। शिवचौक से नावल्टी चौराहे पर पुरानी सीवर लाइन को खोजकर उसको जोड़ने का काम हो रहा है। शहर में कोतवाली के सामने दो स्थानों पर सीवर लाइन करीब 30 फीट गहराई में जाकर मिली है। जिसके चलते सड़क पर एक साइड से यातायात पूरी तरह से बंद है। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शिवचौक पर दोनों ओर बेरीकेडिंग कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया गया। इससे हालात अधिक बुरे हो गए हैं। शिवचौक को लोगों ने पार्किंग में तब्दील कर दिया। दिनभर शिवचौक, मीनाक्षी चौक, नावल्टी चौक, अंसारी रोड, रुड़की रोड, अस्पताल तिराहा और प्रकाश चौक पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमर्जी के डायवर्ट ने बिगाड़े हालात
मुजफ्फरगनर। रुड़की रोड, शामली रोड सबसे भीड़-भाग वाले क्षेत्रों में शुमार है। यहां पर शिवचौक से रुड़की, सहारनपुर समेत रामपुर तिराहे पर आने-जाने वाले वाहन और शहर के भीतर से शामली बस स्टैंड तक वाहनों का आवागमन है। यहीं पर मुख्य कार्य होने के कारण लोगों ने मनमर्जी से डायवर्जन तय कर लिया। जिससे हालात अधिक बेकाबू हो गए हैं। आड़े-तिरछे दौड़ने वाले वाहनों से स्थिति अधिक बुरी है। शिवचौक जाने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार, आबकारी रोड, अंसारी रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल चौराहे पर जाने के लिए लोगों को भगत सिंह रोड, अंसारी रोड से होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें