फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में रामलीला का शुभारंभ 17 से होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 17 सितंबर से होगा। रामलीला समिति के पदाधिकारी दीपक गोयल ने यह जानकारी दी। बताया कि रामलीला महोत्सव के मद्देनजर 17 सितंबर को नारद मोह और श्रीराम जन्म से शुरू होगा। रामलीला का मंचन श्री आदर्श ब्रजवासी मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 20 सितंबर को श्रीराम बारात और 30 सितंबर को श्रीराम लीला मैदान भुम्मा रोड पर दोपहर दो बजे से दशहरा मेला एवं रावण दहन संपन्न होगा। एक अक्तूबर को दोपहर बाद भरत मिलाप कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक मीरापुर के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें