फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को पकड़ने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिजनौर में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा खंडित किए जाने से भाकियू में उबाल आ गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम बिजनौर प्रशासन को दिया है। इसके बाद प्रदेशस्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकुलर रोड स्थित भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को खंडित किए जाने की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने संपूर्ण जीवन किसानों के हितों, शोषितों के लिए आवाज बुलंद की थी। बिजनौर के गांव बागड़पुर में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर किसानों को आहत किया है। इससे आमजन में आक्रोश है। साथ ही घटना के पीछे माहौल बिगाड़ने के लिए राजनीतिक साजिश की भी आशंका जताई है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रतिमा खंडित करने वाले दोषियों को सात दिन के भीतर गिरफ्तार करने का बिजनौर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। पंचायत की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र और सीओ सिटी हरीश भदौरिया मौके पर पहुंचे। भाकियू पदाधिकारियों, किसानों से वार्ता की गई। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेशभर में महापुरुषों, किसान नेताओं की प्रतिमा की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुभाष बालियान, संजीव तोमर, जहीर फारुकी, धीरज लाटियान, सर्वेंद्र राठी, धीरज त्यागी, नीटू दुल्हैरा, कपिल सोम, विकास शर्मा, योगेश शर्मा, सुधीर पहलवान, नीरज पहलवान, मयंक भारद्वाज, अजय बालियान, बिजेंद्र बालियान, पीयूष पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें