रेंजर टीम ने दी रोवर क्रू की जानकारी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज में रोवर क्रू की जानकारी दी। रेंजर टीम में शामिल अजय पाल सिंह वर्मा ने और जिला ट्रेनिंग काउंसलर चंद्रशेखर राणा द्वारा पेट्रोल सिस्टम क्रू और काउंसिल प्रवेश से राष्ट्रपति पदक तक पाठ्यक्रम के बारे में बताया। गाइड सेक्शन मंजू द्वारा बच्चों पाठ्यक्रम स्काउट्स के नियमों को सिखाए। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, प्राचार्या डॉ. बबीता गोयल, महेश पुंडीर, शिवानी त्यागी, मोनिका त्यागी, पवन, आरडी शर्मा, विनीत कुमार, अतुल वर्मा सहयोग रहा। ज्योति पांचाल, काजल, आंचल, नेहा पुंडीर, शुभम, नदीम, गौरव ने हिस्सा लिया।