दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खतौली रेल हादसे में मारे गए लोगों को सोमवार को ब्लाक परिसर में भाकियू नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को सहनशक्ति देने की प्रार्थना की। रेल विभाग के दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त करने और मृतकों के प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान नवीन राठी, हरिओम त्यागी, बिट्टू राठी, संजय त्यागी, मांगेराम त्यागी, शुभम त्यागी, रामनाथ त्यागी, मनोज राठी, कपिल राठी, कंवलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, अर्जुन सिंह, इस्तखार प्रधान, मगन सिंह, प्रताप सिंह, अंग्रेज सिंह, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।