मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में साक्षरता अभियान को लेकर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में 600 निरक्षर बंदी चिन्हित किए गए, उन्हें साक्षर बनाने का निर्णय लिया गया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक रमेन्द्र मलिक ने जिला जेल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि निरक्षरों को साक्षर बनाने की कारागार प्रशासन सकारात्मक पहल की है। उन्होंने इस दौरान मौजूद सभी बंदियों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जेल में चलाए जाने वाले अभियान में आयु की बाध्यता नहीं होगी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जेल में 600 निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के लिए चिन्हित किया गया हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय कर शैक्षिक साम्रगी उपलब्ध कराई है। जेलर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पढाई करने से बंदियों का समय व्यतीत होगा और वह साक्षर होंगे तथा उनके मानसिक तनाव में कमी आएगी। जेल से रिहा होने पर पढाई उनके काम आएगी। इस दौरान जेल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
25 स्ट्रीट लाइट भेंट की
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब दिव्य द्वारा जिला कारागार प्रशासन को 25 स्ट्रीट लाइट भेंट की गयी। क्लब के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने कहा कि जिला कारागार में बंदियों के हित के लिए सुधारात्मक कार्य किए जा रहे है। यह सराहनीय कदम है। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर मेघा राजपूत और अन्य मौजूद रहे।