फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार किसानों ने नहीं कराई केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि में ईकेवाईसी कराने के 15 दिन शेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ईकेवाईसी की प्रक्रिया से अभी 60 हजार किसान दूर हैं। इन किसानों को सम्मान निधि का पैसा प्रक्रिया के बाद ही जारी होगा। ईकेवाईसी की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जनपद में कुल 2,34,405 किसान पंजीकृत है। इन किसानों को नियमित रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार ने निर्देेश जारी किया है कि सभी किसान अपनी ईकेवाईसी करा लें। जो कृषक ईकेवाईसी नहीं कराएंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ईकेवाईसी कराने कोसरकार ने 30 जून निर्धारित की थी, परंतु भारी संख्या में कृषक शेष रह जाने के कारण इसे अब 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अभी भी जनपद में 60 हजार किसान ईकेवाईसी कराने से बाकी है। उन्होंने सभी किसानाें से ईकेवाईसी कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें