फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्वास्थ्य शिविर में 58 मरीजों ने कराई जांच, निशुल्क दवाईयां भी मिली

Sat, 28 Jun 2025 05:58 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, मुज़फ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर के ककरौली में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर में 58 मरीज़ों ने जांच कराई, जिनको निशुल्क दवाईयां भी दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीज़ों ने कराई स्वास्थ्य जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुज़फ्फरनगर। ककरौली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गांव तिस्सा में आयोजित जांच शिविर में 58 मरीजों ने जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शनिवार को भोपा के गांव तिस्सा में शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दीं। आयुष चिकित्सक नसीब आलम ने बताया कि शिविर में 58 मरीजों ने जांच कराई। नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेश गुप्ता ने शिविर में आए मरीजों की आंखों की जांच कर दवाइयां दीं। फार्मासिस्ट सिरातुल इस्लाम, नर्स दीपा रानी, तुषार शर्मा, प्रधान पुत्र सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें