फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिपं शुल्क की 561 फर्जी रसीद बुक बरामद

Mon, 29 Jan 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रिटिंग प्रेस संचालक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने किया चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत ठेके के शुल्क वसूली की पर्चियों वाली फर्जी रसीद बुक छापने के आरोपी प्रिटिंग प्रेस संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पचास-पचास प्रति वाली 561 फर्जी रसीद बुक बरामद हुई हैं। मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन कुमार गोयल को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक स्थित अनुज ग्राफिक्स पर जिला पंचायत के लकड़ी के ठेके की फर्जी बुक छापी जाने की सूचना मिली थी। तब वह कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे थे। सूचना सही पाए जाने पर उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया था। पवन कुमार गोयल ने मौके से बरामद पचास पचास प्रति वाली 561 फर्जी बुक पुलिस को सौंपी। पुलिस ने अनुज ग्राफिक्स पर काम करने वाले गांधी नगर निवासी तुषार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी पवन कुमार गोयल ने प्रिटिंग प्रेस के संचालक तुषार शर्मा के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस फर्जी बुकलेट छपवाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। एएमए पवन कुमार गोयल का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बाद जिला पंचायत अपने स्तर से भी कई बिंदुओं पर जांच करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें