जिले में टोटल मरीज 1329 हो गए हैं। इनमें से 325 एक्टिव मरीज हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मंगलवार को 17 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेजा गया है। अभी तक 983 मरीज ठीक हो चुके है।
कोरोना का कोई खौफ नहीं
कोरोना के बढ़ते केसों के बावजूद बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। ना ही लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है। मंगलवार को भी बाजारों में काफी भीड़ रही। भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, झांसी रानी चौक, प्रकाश चौक पर जाम की स्थिति रही।
दाल मंडी, लोहिया बाजार, नई मंडी, भगत सिंह रोड आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। भीड़ में लोग मास्क नहीं लगाते तथा सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं करते। लोग बाजारों की भीड़ से कोरोना को लेकर अपने घरों में जा रहे है। इसी कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, जो जनपद वासियों के लिए चिंता की बात है।