फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 गांवों में बिजली पर ब्रेक

Mon, 17 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर में नरा बिजलीघर पर धरने को संबोधित करते रालोद नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के दो बिजलीघरों से जुडे़ करीब 52 गांवों की पांच दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों बिजलीघरों की लाइन के पुराने तार उतार कर नए डाले जाएंगे। एक्सईएन ने सभी गांवों के लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उधर, मंसरपूर में रालोद की पंचायत में आरपार की लड़ाई का एलान किया गया।
विज्ञापन

  एसडओ देहात एके शीना ने बताया कि खतौली देहात तथा पमनावली बिजलीघर लाइन पर पुराने तार उतार कर नए तार बदले जाने का अभियान शुरू किया गया है। यह कार्य करीब पांच दिन में पूर्ण होगा। उक्त बिजलीघरों से जुडे़ करीब 52 ग्रामों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी। रात्रि में बिजली आपूर्ति की जाएगी। एक्सईएन योगेश कौशिक ने दोनों बिजलीघर से जुडे़ ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि तार बदलने का कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस कोल्हू संचालक ने विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। 
मांगों को पहले पूरा करो फिर छापामारी करना
  मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में हुई पंचायत में पहुंचे जेई से ग्रामीणों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों की पहले बिजली से संबंधित शिकायतों को पूरा करो। इसके बाद ही गांव में छापामारी करना। अन्यथा किसी भी विद्युत अधिकारी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुरबालियान के ग्रामीणों को सोमवार को किसी ने खबर कर दी कि विद्युत निगम की टीम गांव में छापामारी करने आ रही है। जिसको लेकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पंचायत शुरू कर दी। पंचायत की सूचना पर जेई देवेंद्र कुमार गांव में पहुंचे। उनसे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कैंप लगाकर सबसे पहले ग्रामीणों को बिजली के कनेक्शन दिए जाएं। बिजली के बिलों में छूट हो।

जर्जर तारों और फुंके ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए। जब ग्रामीणों की इन मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद ही विद्युत अधिकारियों को गांव में छापामारी करने के लिए घुसने देंगे। पंचायत में भाकियू के जिला महामंत्री नीरज पहलवान, धनशेख, सुभाष प्रधान, कंवरपाल, तराबू, जिलेद्दीन, यामीन, संतोषपाल आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें