फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट का विडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र की लाल सिंह मार्केट में दुकानदार के साथ हुई मारपीट की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने दुकानदार की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लालसिंह मार्केट में दुकानदार राहुल कपड़ों की रंगाई का काम करता है। किसी ग्राहक ने उसे एक जींस रंगाई को दी थी। शनिवार को ग्राहक युवक अपने साथियों के साथ अपनी जींस लेने दुकानदार के पास आया था। जींस की रंगाई को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो हाथापाई और मारपीट हो गई। युवकों ने दुकानदार की डंडो से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो दुकानदारों ने हमलावरों को घेर लिया और उनकी पिटाई करते हुए दुकानदार को उसके कब्जे से मुक्त कराया। इसी दौरान किसी ने दुकानदार के साथ हो रही मारपीट की मोबाइल से वीडियो बना ली और देर शाम को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर मारपीट की वीडियो वायरल होने पर अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। जिस पर सिविल लाइन पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार को बुला कर उससे तहरीर ली। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस वीडियो के जरिए हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें