फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली की विशाल मूर्ति का चरणाभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ के हनुमतधाम में हनुमान जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें हनुमान जी की 77 फुट ऊंची विशाल मूर्ति पर संत, महात्माओं और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना और चरणाभिषेक कर आरती में भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे का प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

हनुमतधाम में सुबह से ही हनुमानजी का पूजन आरंभ हुआ। जिसमें आचार्य सीताराम शास्त्री के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान के चरणों में श्रद्धाभाव से बैठकर मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प, फल, वस्त्र आदि को चढ़ाकर चंदन का तिलक कर गंगा जल और दूध, दही से चरणाभिषेक किया। इसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महामंलेश्वर स्वामी विनय स्वरुपानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी, स्वामी गीतानंद तीर्थ, स्वामी सूर्य प्रकाश महाराज, कथा व्यास स्वामी अरविंद महाराज, स्वामी आनंद महाराज आदि ने बजरंगबली की आरती कर विश्व में शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें