भोपा। गंगनहर पुल पर रविवार को जाम लगा रहा, जिससे करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
भोपा गंगनहर पुल की मियाद काफी वर्ष पूर्व ही पूरी हो चुकी है। रजबहे की पुलिया तो काफी समय से टूटी पड़ी है, जिसके चलते जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में अक्सर गंगनहर पुल पर जाम लग जाता है। शादी के साये के चलते रविवार को गंगनहर पटरी सहित भोपा-मोरना मार्ग पर रविवार दोपहर 11 बजे से ही कस्बे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते पूरा कस्बा जाम से दो-चार हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में शादी के वाहन भी फंस गए। थाना पुलिस को जाम खुलवाने के लिए घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।