मुजफ्फरनगर। शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन एवं जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसके बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के पाकिस्तान से रिहा होने पर अभिनंदन किया गया। सिविल बार के राष्ट्रीय सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन कर मिठाई वितरित की गई। मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह, जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, ललित ऐरन, खजान सिंह चौहान, अजयपाल सिंह चौहान, रामबीर सिंह, सतेंद्र कुमार, राज सिंह, नीरज ऐरन, सुधीर गुप्ता, सोहन लाल, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विंग कमांडर अभिनंदन के लौटने पर मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने पर जश्न मनाया। रिटायर्ड सूबेदार रणधीर सिंह एवं रेवती नंदन का सामाजिक कार्यों के लिए अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, महामंत्री राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, डॉ. नितिन जैन, मनोज गुप्ता, संजय सक्सेना, अखिल सिंघल, हर्ष गुलाटी, मुकेश सिंघल, संजय मित्तल, वेदप्रकाश शर्मा, विजय कुमार चिंटू, अमित गोयल, ललित बंसल, शशांक राणा, शशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।