छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज व कन्या जूनियर हाईस्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र व छात्राओं को बाइक व स्कूटर पर हेलमेट लगाकर चलने व कार में सीट बेल्ट बांधकर चलने की शपथ दिलवाई गई। सड़क पार क्रॉसिंग पर ही करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार, डा. संगीता चौधरी व इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के संरक्षक डा.राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। कन्या जूनियर हाई स्कूल में यातायात प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगोली बनाई व यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली।