फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आशीष को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में आशीष को गोल्ड मेडल
विज्ञापन

तितावी। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशीष तोमर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। मंगलवार को छात्र का एमडी पब्लिक स्कूल में स्वागत किया गया। परीक्षा के परिणाम में एमडी पब्लिक स्कूल सोहंजनी जाटान के छात्र आशीष तोमर ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। मंगलवार को एमडी पब्लिक स्कूल में छात्र के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आकाश तोमर के साथ ही प्रतियोगिता में शामिल होने वाले जूनियर हाईस्कूल सोहंजनी जाटान के साथ ही आरके पब्लिक स्कूल अलीपुर कलां व मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के छात्रों को भी प्रमाणपत्र वितरण किए गए। मुख्य अतिथि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के जयसिंह बाबू व धनंजय शास्त्री के साथ ही नरेश वर्मा और सोमपाल विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें