फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में भाजपा की तिरंगा यात्रा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने बताया कि 26 जनवरी को पार्टी के बैनर के साथ नगर में जो तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब दो फरवरी को खतौली विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। जमना विहार कालोनी में पत्रकार वार्ता में नगराध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी। बताया कि बाइक रैली खतौली से शुरू होकर मंसूरपुर, सिखेड़ा होते हुए जानसठ पहुंचेगी। जानसठ से वापस खतौली पहुंचकर संपन्न होगी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने कार्यकर्ताओं से बाइक रैली की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान नगर मंडल महामंत्री सुरेश आर्य, युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष श्याम रहेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें