फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव अंतवाड़ा निवासी अंकित बाइक से खतौली से गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन बाइक मेें टक्कर मारकर फरार हो गया। इसमें अंकित का एक पैर टूट गया। एंबुलेंस चालक ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी मनीष बाइक से खतौली से गांव लौट रहा था। रास्ते में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें मनीष घायल हो गया। उसे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें